नोबल को-ऑपरेटिव बैंक ने की 20वीं वार्षिक आम सभा, एटीएम डेबिट कार्ड किया लॉन्च

नोबल को-ऑपरेटिव बैंक ने की 20वीं वार्षिक आम सभा, एटीएम डेबिट कार्ड किया लॉन्च

नोएडा। नोबल को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 20वीं वार्षिक आम सभा सेक्टर 55 स्थित होटल रेडिसन में आयोजित की गई। बैठक अधिवक्ता विशाल बख्शी की अध्यक्षता में आयोजित की गई और इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शशिकांत पेडवाल, वी. के शर्मा और बैंक के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया था।

अध्यक्ष ने सभी शेयरधारकों को उनकी उपस्थिति और निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने पिछले वर्ष के दौरान बैंक के विभिन्न विकासों को भी साझा किया और बोर्ड को अवगत कराया कि बैंक पूरी तरह से सीबीएस सुविधा से संचालित हो रहा है और अब यह अपने सम्मानित ग्राहकों को आधुनिक युग के इनोवेटिव डिजिटल समाधान प्रदान करने जा रहा है जैसे कि आईएमपीएस, एटीएम डेबिट कार्ड, पीओएस, ईएफटी, एईपीएस, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग आदि।

इसकी के साथ सचिव श्यामल के. सिन्हा ने सभी हितधारकों को अवगत कराया कि बैंक जनता की सेवा कर रहा है और वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में भी पहल कर रहा है और जल्द ही यह लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। सचिव ने आगे बताया कि बैंक अपनी आंतरिक नियंत्रण प्रणाली और जोखिम प्रबंधन में सुधार के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रहा है

एजीएम के दौरान बैंक ने अमिताभ बच्चन के हमशकल शशिकांत पेडवाल के माध्यम से एटीएम डेबिट कार्ड लॉन्च किया और शशिकांत पेडवाल ने बैंकों के ग्राहकों के साथ बातचीत की और नए युग की बैंकिंग सुविधाओं जैसे ऑनलाइन शॉपिंग, पी.ओ.एस., आई.एम.पी.एस. आदि को देखकर प्रसन्न हुए, जो बैंक अपने ग्राहकों को उपलब्ध करने जा रहा है।

अंत में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को अपना बहुमूल्य समय देने और बैठक को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। बैंक के 200 से अधिक सम्मानित शेयरधारको ने बैठक में भाग लिया। मंच का संचालन शहर की आवाज करूणेश शर्मा ने किया।