नोएडा पुलिस और एमिटी विश्वविद्यालय ने किया ‘एक पेड मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

नोएडा पुलिस और एमिटी विश्वविद्यालय ने किया ‘एक पेड मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण दिवस पर माताओं के प्रति सम्मान में प्रारंभ किये गये अभियान ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ के अंर्तगत आज एमिटी विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा नोएडा पुलिस के सहयोग से नोएडा सेक्टर 125 पुलिस चौकी पर बृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौतमबुद्ध नगर के डीसीपी रामबदन सिंह, एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला, एसीपी प्रवीन कुमार, एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डा संजीव बंसल सहित कई संस्थानों के निदेशकों एंव एमिटी विश्वविद्यालय के छात्रों ने पौधारोपण किया।

एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने कहा कि अभियान ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ के अंर्तगत किये गये पौधारोपण कार्यक्रम से हम एक तरफ सभी माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करेगें, उनकी स्मृतियों को संजोयेगे वही दूसरी ओर धरती मां की भी सेवा का लाभ अर्जित करेगे। वर्तमान में इस प्रकार के अभियान देश में वृक्षों की संख्या को बढ़ाने के लिए लिए कारगर सिद्ध हो रहे और एमिटी मे ंहम हर छात्र को पौधारोपण करने और वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित करते है। इस अभियान में एमिटी विश्वविद्यालय क छात्रों न हिस्सा लेकर पौधारोपण किया।

इस कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर के डीसीपी रामबदन सिंह और एसीपी प्रवीन कुमार ने एमिटी विश्वविद्यालय के छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह बलियान, श्री राजकुमार चौहान, श्री सुशील सिंह, श्री पुनित सिंह, सुश्री अंकुश चौधरी, एमिटी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी आदि लोग उपस्थित थे।