26 अक्टूबर को होगा नोएडा के पहले गौ माता मंदिर का उद्घाटन
नोएडा। सेक्टर 14ए स्थित शनि मंदिर में नोएडा के पहले गौ माता मंदिर का निर्माण किया गया है इसका उद्घाटन 26 अक्टूबर को भक्तों की उपस्थिति में हवन यज्ञ के साथ किया जाएगा।
शनि सेवा समिति के अध्यक्ष ठा मानसिंह चौहान ने बताया की शनि भक्तों एवं श्रद्धालुओं को अवगत कराते हुए हर्ष का अनुभव हो रहा है कि 26 अक्टूबर शनिवार को श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर नोएडा परिसर में स्थित गौशाला के पुनः जीर्णोद्धार के साथ ही उसके परिसर में नव निर्मित भव्य मन्दिर के अन्दर श्री कृष्ण जी एवं गौमाता की मूर्ति की विधिवत विधि-विधान से पूजन आचार्य पी सी भट्ट एवं उनकी समस्त विद्वान टीम के द्वारा सम्पन्न कराया जाएगा।
शनि सेवा समिति के सचिव राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से शुरू होगा, उसी दिन नये भण्डार गृह एवं सत्संग हाल को बनाए जाने हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम होना भी सुनिश्चित किया गया है। प्रातः 11 बजे से प्रसाद वितरण प्रारम्भ होगा, दोनों आयोजनों में सभी भक्त जन सपरिवार इष्ट मित्रों सहित शनि बाबा एवं गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु सादर आमंत्रित हैं।


