केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को नोवरा राष्ट्रीय सम्मान 

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को नोवरा राष्ट्रीय सम्मान 

सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में संस्था का माँगा साथ 

दिल्ली - नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन द्वारा केंद्रीय कृषि  एवं किसान राजयमंत्री  , भारत सरकार से मुलाकात की , इस दौरान संस्था ने उन्हें नोवरा राष्ट्रिय सम्मान अलंकृत किया , श्री कैलाश चौधरी   बाडमेड से सांसद हैं , संस्था के अध्यक्ष रंजन तोमर ने कहा की कृषि के क्षेत्र में  कई  बड़े निर्णय किसानों के हित में लिए गए हैं , जिनमें प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना , प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना , किसान साइल कार्ड योजना , मत्स्य सम्पदा योजना , , प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना आदि शामिल हैं , इसके अलावा सरकार द्वारा लाये गए तीनो कृषि बिल भी किसानों के हित में ही थे लेकिन किन्ही कारणों से सरकार विपक्षी पार्टियों को और खिलाफत कर रहे किसानों को उसके फायदे समझा नहीं पाई।  
 

नॉएडा आमंत्रित किया 

नोवरा उपाध्यक्ष अजय चौहान और महासचिव पुनीत राणा ने मंत्री  कैलाश चौधरी को नॉएडा आने को आमंत्रित किया और यहाँ के किसानों की समस्याओं को समझने और उनके निस्तारण की बात कही , उन्होंने साझा किया की कैसे  किसानों की भूमि अर्जन्सी क्लॉज़ लगाकर अधिग्रहित कर ली गई और कैसे अभी भी यहाँ के किसानों की समस्याएं सुलझी नहीं हैं।  

मंत्रीजी ने माँगा जनता और संस्था का साथ 
मंत्री कैलाश चौधरी ने सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में संस्था का साथ माँगा और कहा की सरकार की बड़ी योजनाएं आम किसानों तक नहीं पहुंच पाती , ऐसे में संस्था द्वारा ग्रामीणों एवं किसानों तक सरकारी योजनाओं जैसे किसान उत्पादन संगठन जैसी योजनाओं से आम किसानों की शक्ति और आय दोनों बढ़ेंगी , जिसमें सरकार किसानों का साथ भी देगी , इस दौरान श्री मनीष राणा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।