बिरनो प्रमुख राजन सिंह ने क्षेत्रवासियों को दिया दीपावली पर बधाई

गाजीपुर विकास खण्ड बिरनो के ब्लाक प्रमुख राजन सिंह ने क्षेत्र वासियों व जनपदवासियों को दीपावली पर्व की बधाई देते हुए उनके स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं खुशहाल भविष्य की कामना किया है। क्षेत्र के सभी लोगों से अपील किया है कि इस अवसर पर कम से कम पटाखों का प्रयोग करें, सावधानी बरतें तथा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित मानक का पालन करें। प्रमुख राजन सिंह ने लोगो से अपील किया है कि दिपावली के अवसर पर कम से कम पटाखे जलाये। पटाखे जलाते समय बच्चों के साथ बड़े अवश्य रहें। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि ग्रीन पटाखे जलाये जाए।

प्रमुख ने अपने बधाई संदेश में सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जनपदवासियों से यह भी आहृवान किया है कि अपने को सुरक्षित रखकर दीपावली के पर्व को परम्परागत ढंग एवं हर्षोंल्लास के साथ मनायें।