मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

गाजीपुर। बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। मामला जमानियां कोतवाली क्षेत्र के मथारे गांव नहर पुलिया के पास का है। गुरुवार की देर रात यह वारदात हुई। गोली युवक के बांये हाथ के कोहनी में लगी है। युवक को उपचार के लिए पीएचसी ले जाया गया, गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि इरफान खां बाइक से अपने घर जा रहे थे। नहर पुलिया के पास पहले से बैठे बदमाशों ने रोककर गाली—गलौज करना शुरू किया। इसी दौरान बदमाशों ने असलहे से फायर झोंक दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।