नवकार मंत्र दिवस पर तेरापंथ जैन समाज के साथ मिलकर किया मंत्र जाप

नवकार मंत्र दिवस पर तेरापंथ जैन समाज के साथ मिलकर किया मंत्र जाप

नोएडा। सेक्टर 19 में आचार्य महाश्रमण के शिष्य शासन मुनि विमल कुमार के सानिध्य में नवकार मंत्र दिवस पर तेरापंथ जैन समाज के साथ मिलकर मंत्र जाप किया गया। 

महाराज विमल कुमार ने फरमाया कि नवकार मंत्र दुनिया का श्रेष्ठ मंत्र है। इस मंत्र का जाप करना से किसी भी प्रकार के संकट और कष्ट को ख़त्म किया जा सकता है। नवकार मंत्र केवल जैन धर्म का मंत्र न होकर संपूर्ण भारत का एक ऐसा मंत्र है जो सभी धर्मों के लोग इसका प्रयोग करते हैं। जैन मुनि ने बताया कि नवकार मंत्र ग़ाज़ा हमें प्रतिदिन करना चाहिए। जैन समाज के लोगों ने आज भारत सरकार इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 

विश्व नवकार मंत्र दिवस पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि इस मंत्र सभी दुखों का निवारण होता है। नवकार मंत्र का जाप से मन क़ो शांति प्राप्त होती है l देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जैन समाज के कार्यक्रम में समित होगा हम सभी का मान बढ़ाया हैं सम्पूर्ण जैन समाज की ओर से पीएम मोदी का आभार। विकास जैन ने आगे कहा कि हम सभी को शाकाहार रहना चाहिए,  हमें किसी जीव की हत्या करने का कोई हक़ नहीं है।