जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर नेकी का डब्बा फाउंडेशन ने 300 जरूरतमंदों को कराया भोजन

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर नेकी का डब्बा फाउंडेशन ने 300 जरूरतमंदों को कराया भोजन

नेकी का डब्बा के हीरोज ने फिर से जरूरतमंदों की सेवा कीनि

र्माणाधीन सोसाइटी CRC JOYOUS, टेक जोन 4, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर नेकी का डब्बा फाउंडेशन की मुहिम "नेकी का दोना-पत्तल" ने एक बार फिर से जरूरतमंदों की सेवा की और इस बार कार्यक्रम में लगभग 300 जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। इस कार्यक्रम की आयोजक रंजना जयवाल थीं।

नेकी का डब्बा फाउंडेशन की संयोजिका उर्वशी मसंद ने बताया कि हम पिछले कई सालों से गरीब जरूरतमंदों के लिए सेवा का काम करते आ रहे हैं। हमारे फाउंडर मेंबर्स ने संकल्प लिया है कि हम सेवा बस्ती में रहने को मजबूर जरूरतमंदों को भोजन कराएंगे।

नेकी का डब्बा फाउंडेशन के फाउंडर गिरीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि यह मुहिम भूखे को खाना खिलाने का एक अनोखा प्रयास है। हम प्लास्टिक या थर्माकोल के प्लेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं। इस मुहिम की सफलता के कारण अब लोग जन्मदिन या एनिवर्सरी जैसे अवसर जरूरतमंदों के साथ साझा करने लगे हैं।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उर्वशी मसंद, प्रदीप द्विवेदी, मंटू शर्मा जी, कवि अखिलेष मिश्रा, धर्मवीर जी, नारायन गुप्ता, हिमांशु जैन, रामराज यादव, गिरीश चंद्र शुक्ला समेत कई लोग मौजूद रहे।