भैया दूज के पावन पर्व पर किया गया भारत की जीत के लिए शनि महाराज का पंचामृत अभिषेक
नोएडा। दिनांक 15 नवंबर को श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर सेक्टर 14 में भैया दूज के पावन पर्व के अवसर पर शनि महाराज का पंचामृत से अभिषेक किया गया वहीं भारत-न्यूजीलैंड के चल रहे मैच में भारत के विजयी होने की प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर मंदिर समिति के महामंत्री राजीव मिश्रा ने बताया कि आज का दिन निकट प्रेम का संदेश देता है, आज ही के दिन यमुना माता ने अपने भाई यमराज को अपने दरवाजे पर यकायक खड़े देखा तो वह भाव विभोर हो गई और उन्होंने अपने भाई से आग्रह किया कि आप इसी तरह से हर वर्ष अपनी बहन के घर आते रहे, उसी दिन से आज का दिन भैया दूज के महान महोत्सव के नाम से जाना जाता है जो बहन आज के दिन अपने भाई का टीका करती है, उसका भाई हमेशा मौत से कभी नहीं घबराता है, भगवान यमराज उनकी मदद करते है।

शनि सेवा समिति के उपाध्यक्ष उदय मिश्रा जी ने वरिष्ठ पत्रकार पवन राज सिंह का कुबेर स्मृति चिन्ह पहनाकर सम्मान किया।
इस पंचामृत अभिषेक एवं विशेष पूजा के अवसर पर मंदिर समिति के महामंत्री राजीव मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, उपाध्यक्ष उदय मिश्रा, संगठन मंत्री सुदामा पाठक एवं श्री रामा कृष्णा धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के महासचिव प्रवीण पांडे, अभिषेक मिश्रा, अरविंद गुप्ता, अद्विक आर्या सेवा संस्थान के अध्यक्ष अतुल मिश्रा की गरिमामई उपस्थिति रही।


