मां के जन्मदिन पर कराया सुंदरकांड पाठ, जरूरतमंदों को बांटे कंबल
नोएडा : सेक्टर 21 स्थित जलवायु विहार कम्युनिटी सेंटर में श्रीमती किरण गर्ग के जन्मदिन के उपलक्ष में उनके दोनों सुपुत्र पत्रकार संदीप कुमार गर्ग और अधिवक्ता कुणाल गर्ग द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया,
सुंदरकांड पाठ में उपस्थित गर्ग परिवार एवं रिश्तेदारों ने श्रीमती किरण के स्वास्थय एवं उनकी लंबी उम्र की कामना की
संदीप गर्ग ने बताया कि सुंदरकांड पाठ में रिश्तेदारों के साथ-साथ डॉ निशांत गुप्ता परिवार, अधिवक्ता के. गुप्ता परिवार, डिफेंस के कई परिवारों एवं सेक्टर के लगभग 100 लोग उपस्थित रहे, सभी ने मिलकर सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, आरतियों का गायन किया, वहीं समापन पर श्रीमती किरण गर्ग व उनके सुपुत्रों, रिश्तेदारों ने जन्मदिन का केक काटा और जरूरतमंदों को कंबल व लंगर प्रसाद वितरित किया l


