पहले संबंध बनाया फिर शादी से मुकरा, भेजा गया जेल
दुल्लहपुर (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की तहरीर पर ने 3 साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहे आरोपी युवक के शादी से मुकरने के बाद युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर शनिवार को आरोपी युवक को जेल भेज दिया। राजगीरपुर निवासी एमए में अध्यनरत युवती ने बताया कि चकमलुक निवासी एक युवक से तीन वर्ष पूर्व संपर्क हुआ फोन से बातचीत होते होते नजदीकियां बढ़ गई। युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बना लिया। दोनो के पिता दुबई में रहकर मजदूरी करते हैं। 4 दिन पूर्व युवक आधी रात में युवती के घर मिलने के लिए पहुंचा था। आहट पाकर युवती के स्वजन ने दोनों को पकड़ लिया। शोर सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर रात में ही पुलिस भी पहुंच गई। दूसरे दिन थाना में दोनों पक्षों के स्वजन में पंचायत हुई। तो युवक ने युवती से शादी करने की बात कही। 2 दिन बाद फिर युवती पर आरोप लगाकर शादी से मुकर गया। शादी से मुकरने पर युवती की तहरीर पर पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए उसे जेल भेज दिया।


