नेशनल यूथ जर्नलिस्ट संगठन के मजबूती पर हुई चर्चा

नेशनल यूथ जर्नलिस्ट संगठन के मजबूती पर हुई चर्चा

कासिमाबाद:गाजीपुर नेशनल यूथ जर्नलिस्ट संगठन की एक बैठक पत्रकार रमेश यादव के आवास पर जिला अध्यक्ष अनिल सिंह की देखरेख में गुरुवार को संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि यूथ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी संगठन की मजबूती पर ध्यान दें तथा निष्पक्ष होकर एक दूसरे का सहयोग करें उन्होंने कहा कि संगठन के बल पर पत्रकारों की हर समस्याओं का समाधान कराया जा सकता है इसके लिए सभी को क्षेत्र में सदा व्यवहार कायम करने तथा सभी का सम्मान हो यह संगठन दिन प्रतिदिन मजबूती के साथ चल रहा है इसमें आप लोगों का सहयोग भरपूर तरीके से मिलना है इसी क्रम में पत्रकारों के विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए समस्याओं के समाधान करने पर बोल दिया गया साथ ही संगठन के विस्तार के लिए मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र से तहसील अध्यक्ष के लिए सर्वसम्मत से विकास राय को यूथ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पद पर मनोनियन किया गया जिसका सभी सदस्यों ने माल्यार्पण एवं तालियां बजाकर स्वागत किया गया और उन्हें एक पखवाड़े के अंदर तहसील इकाई के गठन करने का निर्देश जिला अध्यक्ष द्वारा दिया गया जिससे कि मोहम्मद बाद में भी संगठन की तहसील इकाई खड़ा हो सके बैठक में वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार सेठ तहसील अध्यक्ष संतोष गुप्ता तहसील महामंत्री विनय ठाकुर ,यशवंत सिंह, विकास राय ,अशोक राय, राहुल सिंह संदीप सिंह, विमलेश तिवारी जफर अंसारी , उमेश जायसवाल रिजवान ,गोपाल जी , रमेश यादव,अभिषेक कुमार,चंदन गुप्ता ,आसिफ,रविदेव गिरी सहित इत्यादि लोगों में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन तहसील महामंत्री विनय ठाकुर ने किया।