मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के पर नोएडा में पथ यात्रा

मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के पर नोएडा में पथ यात्रा

नोएडा : ओखला पक्षी विहार, सेक्टर-94, में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’’ अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में ‘‘पथ यात्रा’’ निकाली गई। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के सांसद डा. महेश शर्मा ने ओखला पक्षी विहार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रवासी पक्षियों के ठहराव, उनके भोजन की व्यवस्था तथा वृक्षों के रख-रखाव के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि ओखला पक्षी विहार में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों का आगमन होता है, इसलिए यहां की व्यवस्थाओं का समय-समय पर निरीक्षण एवं आवश्यक सुधार किया जाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटन की दृष्टि से भी यहां बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है, जिसके लिए समुचित बैठने एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का भी यहां शैक्षिक भ्रमण कराया जाता है, जिससे उन्हें जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण तथा पक्षी विहार के महत्व की विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ओखला पक्षी विहार, सेक्टर-94, नोएडा का निरंतर विकास हो रहा है तथा इसे पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यटन की दृष्टि से और अधिक सुदृढ़ बनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि एवं जिला उपाध्यक्ष संजय बाली, अमित त्यागी, ओमवीर अवाना, चंदगीराम यादव, उमेश त्यागी, कार्यक्रम संयोजक डिम्पल आनंद, विनोद शर्मा, महेश अवाना, अशोक मिश्रा, प्रज्ञा पाठक, सुचित्रा कक्कड़, पंकज झा, मुक्तानंद प्रधान, दीपक शर्मा, भूपेश चैधरी, मीनाक्षी चैहान, पुष्पा रावत, मोनिका श्रीवास्तव, गोपाल गौड़, उषा थापा, मनोज चैहान, ममता सिंह, ललित, नीरज चैधरी तथा दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।