सागर मोटर्स ने अपने 10वें टाटा मोटर्स शोरूम का किया शुभारंभ
नोएडा। टाटा मोटर्स के अग्रणी एवं विश्वसनीय डीलर सागर मोटर्स ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए सेक्टर-140 स्थित के. रासा सेंट्रेड में अपने 10वें अत्याधुनिक टाटा मोटर्स शोरूम का भव्य शुभारंभ किया एवं इस विशेष अवसर पर कंपनी ने बहुप्रतीक्षित Next Gen Tata Tiago ICE एवं Next Gen Tata Tiago EV का शानदार अनावरण भी किया जिससे उपस्थित ग्राहकों एवं ऑटोमोबाइल प्रेमियों के बीच विशेष उत्साह का माहौल बना दिया।

सागर मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स) वीरेंद्र खारी ने बताया कि इस भव्य समारोह का शुभारंभ क्षेत्र के जाने-माने जिला विद्यालय निरीक्षक (सेवानिवृत्त) डॉ. धर्मवीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उन्होंने बताया कि सागर मोटर्स का यह 10वां शोरूम आधुनिक सुविधाओं, डिजिटल ग्राहक अनुभव, प्रीमियम डिस्प्ले एरिया तथा विश्वस्तरीय सेल्स एवं कस्टमर सर्विस सुविधाओं से सुसज्जित है।

सागर मोटर्स के प्रबंध निदेशक वरुण सागर ने क्षेत्र के सभी ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों द्वारा टाटा मोटर्स की कारों एवं सागर मोटर्स पर जताए गए विश्वास और स्नेह ने उन्हें लगातार आगे बढ़ने और नए शोरूम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया है।
इस अवसर पर Next Gen Tata Tiago ICE एवं Next Gen Tata Tiago EV का औपचारिक लॉन्च भी किया गया। Next Gen Tata Tiago ICE अपने आकर्षक डिज़ाइन, आधुनिक फीचर्स, बेहतर परफॉर्मेंस, उन्नत सुरक्षा तकनीक और शानदार ड्राइविंग अनुभव के साथ भारतीय ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आई है। वहीं, Next Gen Tata Tiago EV अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स, पर्यावरण-अनुकूल तकनीक तथा कम रनिंग कॉस्ट के साथ भविष्य की स्मार्ट ड्राइविंग का नया अनुभव प्रदान करती है।
पूरे आयोजन में उत्साह, नवाचार और भविष्य की मोबिलिटी के प्रति विश्वास का अनूठा संगम देखने को मिला।
विशेष लॉन्च एवं उद्घाटन ऑफर्स
शोरूम उद्घाटन एवं Next Gen Tata Tiago ICE तथा Next Gen Tata Tiago EV के लॉन्च के उपलक्ष्य में सीमित अवधि के लिए आकर्षक फाइनेंस योजनाएं, एक्सचेंज बेनिफिट्स, विशेष कॉर्पोरेट ऑफर्स तथा चुनिंदा ग्राहकों के लिए एक्सक्लूसिव बुकिंग लाभ उपलब्ध कराए जा रहे हैं।


