जन समस्याओ और खस्ताहाल सड़कों को लेकर जिला अधिकारी से मिले भाजपा नेता

जन समस्याओ और खस्ताहाल सड़कों को लेकर जिला अधिकारी से मिले भाजपा  नेता

 गाजीपुर  दुल्लहपुर - भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल कुमार पांडे ने आज जिला अधिकारी के आवास पर उनसे मुलाकात कर क्षेत्र की सड़क मरम्मत करने एवं सड़कों पर पानी बहाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग का पत्रक दिया, प्राप्त जानकारी के अनुसार  जिला अधिकारी आवास पर पहुंचे अनिल पांडे ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर कहा कि शासन की मंशा के विपरीत मानक को ताक पर रखकर कुछ जगह हुए सड़क निर्माण कार्य की जांच कराई जाए एवं खराब सड़कों के निर्माण को तत्काल कराया जाए तथा सड़क निर्माण के बाद सड़क खराब करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किया जाए प्रांतीय खंड सड़क पर बुजुर्गा ,दुल्लहपुर बाजार एवं जलालाबाद नायकडिह मार्ग पर आम जनों द्वारा पानी बहाने के कारण सड़के खराब हो गई हैं एवं गड्ढे बन गए हैं हम सभी जानते हैं कि डामर पानी का दुश्मन है सड़क अच्छी चाहिए उत्तर प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री वाली सरकार सड़कों के निर्माण में लगी है और कुछ विरोधी मानसिकता के लोग अपना पानी सड़कों पर बहा कर सड़क खराब कर रहे हैं जिससे सरकार के छवि पर असर पड़ रहा है और उनके द्वारा किए गए सड़कों में गड्ढे के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं इसलिए उनके विरुद्ध कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित करने का कष्ट करेंl पांडे के साथ मिलने वालों में अजय चौहान रामबचन चौहान एवं लाल बहादुर चौहानआदि रहे