यूरो किड्स ,इकोविलेज 1 में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन

यूरो किड्स ,इकोविलेज 1 में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। यूरोकिड्स ,इकोविलेज 1 में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन किया गया।  इस अभियान का उद्देश्य स्कूल परिसर और आस-पास के स्थानीय क्षेत्रों में पौधे लगाना तथा स्कूल में उपस्थित सभी बच्चों को वृक्षारोपण के महत्व और  पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरक करना था।

अभियान में एक-एक कर विद्यार्थियों व शिक्षकों ने पौधारोपण शुरू किया। सबसे पहले स्कूल परिसर के बगीचे में पौधारोपण शुरू हुआ और उसके  स्कूल के आस-पास के इलाकों में भी पौधे लगाए गए  । बच्चों ने वृक्षारोपण के महत्व पर कुछ पोस्टर और ग्रीन क्राउन  भी बनाए। स्कूल के आसपास  बैनर और पोस्टर लगाए ताकि लोग इन्हें पढ़ें और वृक्षारोपण के महत्व को जानें।  शिक्षकों तथा सभी छात्र छात्राओं ने न केवल वृक्ष लगाए बल्कि सभी वृक्षों की रोज़ाना देखभाल का भी संकल्प लिया।  अंत में राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह वृक्षारोपण अभियान  श्रीमती अर्पिता ,मोनिका,सुरभि,प्रतीक्षा,अपूर्वा,चारु आदि शिक्षिकाओं के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ ।