नोएडा लोक मंच द्वारा दवा बैंक में औषधीय वृक्षोंरोपण

नोएडा लोक मंच द्वारा दवा बैंक में औषधीय वृक्षोंरोपण

नोएडा लोक मंच ने आज 10 जुन शनिवार को दवा बैंक में औषधीय पौधारोपण अभियान का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रभात कुमार, आईएएस (सेवानिवृत्त), वंदना त्रिपाठी, ओएसडी, नोएडा हॉर्टिकल्चर) एवं इन्दु प्रकाश सिंह ओएसडी, नोएडा (प्रशासन एवं स्वास्थ्य) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत रूप से शुरुआत की।

सर्वप्रथम इन्दु प्रकाश सिंह ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. प्रभात कुमार जी एवं श्री महेश सक्सेना जी के नेतृत्व में नोएडा लोक मंच अत्यंत समर्पण, निस्वार्थता और ईमानदारी के साथ समाज की सेवा कर रहा है।

इस अवसर पर वंदना त्रिपाठी ने पौधों के औषधीय लाभों के बारे में बताया और कहा, "अपने बच्चों के लिए भवन न बनाएं बल्कि उनके लिए पेड़ लगाएं।

डॉ. प्रभात कुमार ने प्रकृति पर एक कविता सुनाई और कहा कि प्रकृति, पेड़ और पक्षियों के बिना जीवन असंभव है।   

सभी अतिथियों ने सेक्टर 12 नोएडा के पुराने कम्युनिटी सेंटर के मैदान में जामुन, तुलसी, नीम, नीबू, आंवला, गिलोय, गुलाब, बरगद आदि विभिन्न औषधीय पौधों का रोपण किया ।

इस अवसर पर राजेश्वरी त्यागराजन, विभा बंसल, डॉ. अरुण मित्तल, मुकुल बाजपेयी, मोहम्मद परवेज, लुबना, बिसलेरी से बायजू, इंद्रा चौधरी, सुनीता खटाना, अशोक श्रीवास्तव, मान सिंह, आर एन श्रीवास्तव, आदित्य धिलडियाल, प्रदीप वोहरा, वी के जैन, एस के जैन, गिरीश शुक्ला उपस्थित रहे।