एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के छात्र का चयन भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई में हुआ

एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के छात्र का चयन भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई में हुआ

नोएडा।PNI News। एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, बैच (2016 2020) के बीटेक के छात्र विवेकानंद कुमार यादव को भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र द्वारा इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और विज्ञान पोस्ट ग्रेजुएट के ओरिएंटेशन कोर्स के लिए चुना गया है। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई भारत सरकार के प्रमुख सरकारी संगठनों में से एक है। एक साल के प्रशिक्षण के बाद विवेकानंद कुमार यादव को परमाणु ऊर्जा विभाग के वैज्ञानिक अधिकारी सी के रूप में भर्ती किया जाएगा। डा होमी जे भाभा जिन्हें भारत में परमाणु कार्यक्रम के जनक के रूप में जाना जाता है, उन्होने परमाणु ऊर्जा अनुसंधान और विकास कार्यक्रम की जनशक्ति की जरूरतों को पूरा करने के लिए भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र की स्थापना की।

एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर साइंस एंड टेक्नोलॉजी की निदेशिका डा अल्पना गोयल ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे छात्र को भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र को चुना गया है, जो भारत में परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी सरकार संगठन है। हमारे देश में ऐसे सक्षम नागरिकों की जरूरत है जो परमाणु ऊर्जा और ऊर्जा अनुसंधान के क्षेत्र में काम कर सके और इसे अगले स्तर तक ले जा सके।

एमिटी शिक्षा समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा अशोक चौहान ने कहा कि एमिटी के लिए यह बेहद गौरवशाली क्षण है। दुनिया परमाणु और परमाणु अनुसधान के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है, ऐसे में सक्षम व्यक्तियों की आवश्यकता है जो हमारे देश को गौरवान्वित कर सकें और वैश्विक विकास में अत्यधिक योगदान दे सके।

अपनी उपलब्धि से उत्साहित छात्र विवेकानंद कुमार यादव उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर से ताल्लुक रखते है और उन्होने कहा लॉकडाउन के बाद मैंने परीक्षा के लिए कड़ी तैयारी शुरू कर दी थी और मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि मेरे प्रयास और कड़ी मेहनत रंग लाई है। मैं वास्तव में अपने शिक्षकों का आभारी हूं जिन्होने मेरा मार्गदर्शन करने और मेरे सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।