डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
खोड़ा प्रखंड वैशाली महानगर में समरसता के प्रतीक, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का स्वागत विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, खोड़ा प्रखंड वैशाली महानगर द्वारा किया गया।
खंड एवं प्रखंड स्तर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में स्वागत किया और विभिन्न स्थानों पर उत्साहपूर्वक स्वागत किया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई और श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल खोड़ा प्रखंड के मंत्री प्रणब हिंदू तथा कार्यकर्ता रिंकू प्रजापति द्वारा विशेष रूप से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। दोनों ने उपस्थित जनसमूह को डॉ. अंबेडकर के विचारों और उनके योगदान की महत्ता पर प्रकाश डाला।
शोभायात्रा में सामाजिक समरसता, समानता और संविधान की मूल भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।


