अयोध्या राम मंदिर द्वार पर कश्मीर में मारे गए हिंदुओं की हत्याओं पर विरोध प्रदर्शन: डॉ जौली

अयोध्या राम मंदिर द्वार पर कश्मीर में मारे गए हिंदुओं की हत्याओं पर विरोध प्रदर्शन: डॉ जौली

आज अयोध्या राम मंदिर में राम लला के दर्शन करने पहुंचे सैकड़ों राम भक्तों संग, वैश्विक भारत ब्रांड एम्बेसडर व अध्यक्ष दिल्ली स्टडी ग्रुप डॉ विजय जौली ने कश्मीर में मारे गए हिंदुओं की हत्याओं पर विरोध प्रदर्शन किया।

डॉ जौली ने इस अवसर पर पाकिस्तान की घोर निंदा की। तथा 27 हिंदुओं की निशान देही  उपरांत कश्मीर में  हत्याओं को "मानव नर संहार " बताया । डॉ जौली ने इससे भारत व हिंदुओं के विरुद्ध पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों का खुला युद्ध कहा l उन्होंने कहा कि " हम सब इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त हिन्दू परिवारों व मोदी सरकार के समर्थन में खड़े है।"

सभी राम भक्तों ने अयोध्या राम मंदिर मुख्य द्वार पर डॉ जौली के भाषण के बाद मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा । इसके बाद सबने राम लला के दर्शन किए। 

हम पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के कश्मीर में तुरंत मिलिट्री एक्शन द्वारा सफाई की मांग करते है।