आरडब्ल्यूए 20 डी ब्लॉक ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
सेक्टर 20 डी ब्लॉक आरडब्लूए और मैट्रो हॉस्पिटल्स, नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न तरह के टेस्ट भी उपलब्ध कराए गए।

आरडब्लूए सेक्टर 20 डी ब्लॉक अध्यक्ष विद्यासागर ने बताया कि इस शिविर का आयोजन वेद निवास डी-108, सेक्टर 20 पर किया।
जिसमें लगभग 75 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उपचार निशुल्क करवाए गए जिनमेन ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ई. सी. जी. एवं बी. एम. डी. की जांच की गई।
मेट्रो हॉस्पिटल से आए विशेषज्ञ डॉक्टर डॉक्टर मुमुक्षु आर्य, डॉक्टर फैसल करीम, डॉक्टर भूपेश, एवं त्रिलोक, रीना, व सुमित का अध्यक्ष विद्या सागर विरमानी ने आभार प्रकट किया की उन्होंने शिविर में भारी बारिश के चलते भी आने का कष्ट किया व लोगों का अच्छे से परीक्षण कर इलाज किया।
इस कैंप में प्रेम शर्मा, एस. के. सिंह, वी. के. मेहरा, ऊषा विरमानी, ज्योति शर्मा, दीपिका, ट्विंकल, शारदा जैन, सकीना व सोनी खान, रोहित, कर्ण, अरविंद कुमार, चंदर प्रकाश पांडेय व भूरा ने डॉक्टरों से विमर्श कर उपचार भी करवाया।


