आरडब्ल्यूए सेक्टर 39 ने मनाया 74वां गणतंत्र दिवस

आरडब्ल्यूए सेक्टर 39 ने मनाया 74वां गणतंत्र दिवस

नोएडा। आरडब्ल्यूए सेक्टर 39 द्वारा सनातन मंदिर के सामने खेल मैदान में 74वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता के बाद, आरडब्ल्यूए के सभी सदस्यों ने सेना व पुलिस के पूर्व सैनिकों और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों और हमारे सेक्टर रत्नों को पदकों की माला पहनाकर सम्मानित किया।

 

मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल ओ  पी दत्त द्वारा ध्वजारोहण किया गया , ध्वजारोहण के बाद सेक्टर की महिलाओं द्वारा राष्ट्रगान गाया गया, देशभक्ति गीत और कविताएं महिलाओं और बच्चों द्वारा गाई गईं, पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार और सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को योगेंद्र शर्मा अध्यक्ष फोनरवा ने पुरस्कार दिए, टीएस अरोड़ा महासचिव आरडब्ल्यूए ने मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल ओपी दत्त को।

सम्मानित अतिथि योगेंद्र शर्मा, तथा प्रबंध समिति के सभी सदस्यों और सेक्टर 39 के सभी निवासियों को धन्यवाद दिया तथा अशोक खन्ना (अध्यक्ष) ,राहुल नय्यर (उपाध्यक्ष) संदीप मल्होत्रा, ​​पीपी सभरवाल, संजय गोयल, पवन अग्रवाल,  अंजू मल्होत्रा, ​​गुंजन भाटिया को विशेष धन्यवाद दिया गया।