कई सालों से अस्पताल में जरूरत के सामान की निशुल्क व्यवस्था करा रहे है राजन श्रीवास्तव

कई सालों से अस्पताल में जरूरत के सामान की निशुल्क व्यवस्था करा रहे है राजन श्रीवास्तव

नोएडा। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की सहायता के लिए डॉ भीमराव अंबेडकर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल सेक्टर 30 को 9200  पीस डिस्पोवन हेलो सिंगल यूज सिरिंज (5 Ml & 2 Ml) मुख्य चिकत्सा अधीक्षक डॉ पवन कुमार अरुण के सुपुर्द की गई।

श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास नोएडा (रजि०) एवं श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट नोएडा ने आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की सहायता के लिए डॉ भीमराव अंबेडकर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल सेक्टर 30 को 9200 पीस डिस्पोवन हेलो सिंगल यूज सिरिंज (5 Ml & 2 Ml) मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ पवन कुमार अरुण जी के सुपुर्द की गई।

 संस्था को मुख्य न्यासी डॉ राजन कुमार ने कहा की हमारी संस्थाएं पिछले कई सालों से अस्पताल में जरूरत के सामान की निशुल्क व्यवस्था करा रही हैं। इसी संदर्भ में हमें ज्ञात हुआ की जिला अस्पताल सेक्टर 30 में डिस्पोवन हेलो सिंगल यूज सिरिंज की व्यवस्था नहीं हैं जिससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। इन जरूरतों को देखते हुए हमारी संस्था ने 9200 पीस  डिस्पोवन हेलो सिंगल यूज सिरिंज (5ml 2 box और 2ml 3 box, ) उपलब्ध कराई हैं।