राजीव नारायण मिश्रा ने दिया परिवहन विभाग व पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई का आश्वासन
नोएडा। सामाजिक कार्यकर्ता श्रेया शर्मा ने स्कूल परिवहन सुरक्षा को लेकर डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल राजीव नारायण मिश्रा (DIG) को औपचारिक पत्र सौंपा। पत्र में स्कूल बसों की निगरानी, उपस्थिति मिलान, बसों की अनिवार्य फिजिकल चेकिंग और अभिभावकों को तत्काल सूचना देने जैसी महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं।
राजीव नारायण मिश्रा (DIG) महोदय ने विषय की गंभीरता को स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि नोएडा पुलिस विभाग, क्षेत्रीय परिवहन विभाग (RTO) के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूल परिवहन व्यवस्था की सख्त निगरानी की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
श्रेया शर्मा ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन का स्वागत किया और अपेक्षा जताई कि यह पहल जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू होगी।
प्रशासन ने दोहराया कि बच्चों की सुरक्षा के विषय में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।


