सपा नोएडा महानगर की रोजा इफ्तारी पार्टी में नहीं दिखी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया किनारा

सपा नोएडा महानगर की रोजा इफ्तारी पार्टी में नहीं दिखी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया किनारा

नोएडा! समाजवादी पार्टी नोएडा द्वारा कल रमजान के अवसर पर रोजा इफ्तारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय सचिव ओर प्रदेश के वरिष्ठ मुस्लिम नेताओं को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था जिनमें राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री एवं धर्मगुरु मौलाना जावेद आब्दी काठ के विधायक एवं पूर्व पंचायत राज मंत्री कमाल अख्तर एवं बिलारी से समाजवादी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए थे!

 रोजा इफ्तारी कार्यक्रम का महानगर अध्यक्ष द्वारा खूब जोर शोर से सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार किया गया ताकि अधिक से अधिक मुस्लिम समाज के लोग रोजा इफ्तारी कार्यक्रम में शामिल हो सके परंतु आमंत्रित किए गए वरिष्ठ नेताओं में से केवल मौलाना जावेद आब्दी ही कार्यक्रम में शामिल हुए अन्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।

कार्यक्रम में सम्मिलित रोजेदारों की संख्या भी काफी कम रही क्योंकि मुस्लिम समाज के वरिष्ठ नेताओं ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी

सूत्रों के अनुसार मौलाना जावेद आब्दी भी केवल समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुंवर नादिर शाह के साथ अपने निजी संबंधों की वजह से ही कार्यक्रम में शामिल हुए।

पार्टी में यहां तक चर्चा है कि महानगर अध्यक्ष से प्रदेश के वरिष्ठ नेता भी संतुष्ट नहीं है इसीलिए उन्होंने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी

महानगर अध्यक्ष द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जहां मुस्लिम रोजेदारों की संख्या भी काफी कम रही वहीं पार्टी के वरिष्ठ मुस्लिम कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी चर्चा का विषय बनी रही।

वही नाम ना छापने की एक शर्त पर एक कार्यकर्ता ने बताया कि रोजा इफ्तार पार्टी के नाम पर चंदा भी इकट्ठा किया गया था।

कुछ कार्यकर्ता तो यह चर्चा करते तक सुने गए कि महानगर अध्यक्ष द्वारा 15 दिन पहले होली के अवसर पर होली मिलन कार्यक्रम तो किया नहीं गया और मुस्लिम रोजेदारों के लिए रोजा इफ्तारी का ढोंग कर रहे हैं।