सपा नोएडा महानगर ने मनाई बाबू शिवदयाल चौरसिया जी की जयंती

सपा नोएडा महानगर ने मनाई बाबू शिवदयाल चौरसिया जी की जयंती

सपा नोएडा महानगर संगठन में महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में नोएडा सेक्टर 72 स्थित सपा नोएडा महानगर कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी नेता बैरिस्टर शिवदयाल सिंह चौरसिया जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पार्टी नेताओं ने उन्हें सामाजिक न्याय का पुरोधा और शोषण की आवाज बताते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने कहा कि बैरिस्टर  शिवदयाल सिंह चौरसिया देश के पहले पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य और लोक अदालत के जनक थे उन्होंने असमानता, छुआछूत और पिछड़ेपन के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। 

आज के कार्यक्रम में आश्रय गुप्ता, वीरपाल प्रधान, राम सहेली, पिंटू यादव देबाशीष बोस ,रोहित यादव,अंकित, शिवम शर्मा, रेणुका मैथी, मोहित यादव, कृपा संकर ,रंजन कुमार, प्रवीण शर्मा, जितेंद्र कुमार, उत्कर्ष सिंह, गौरव कुमार विश्वास, सुजीत जैसवाल, दीपक कुमार उपस्थित मुख्य लोगों में उपस्थित रहे।