ज्योतिष गौरव उपाधि से सम्मानित हुए अंतरराष्ट्रीय भविष्य वक्ता ज्योतिष रत्न गौतम ऋषि
ज्योतिष महासम्मेलन में मिला गोल्ड मेडल
नई दिल्ली।PNI News। डॉ गिरधारी लाल गोस्वामी 33 वीं पुण्य स्मृति पर बीते रविवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें देश भर से आए सर्वश्रेष्ठ ज्योतिष विदों की उपस्थिति में ज्योतिष रत्न गौतम ऋषि को ज्योतिष गौरव उपाधि, गोल्ड मैडल व एक दिवसीय ज्योतिष लाल किताब मोमेंटो व सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ज्योतिष संबंधित कई जानकारियों को साझा किया।

उल्लेखनीय है कि गौतम ऋषि ज्योतिष हस्तरेखा व वास्तु के बहुत बड़े ज्ञाता हैं। उनके इस ज्ञान से देश विदेश के उद्योगपति, नेता, मंत्री, विभिन्न वर्गो के लोगों ने चाहे वह आम आदमी हो जिनको भी ज्योतिष की जरूरत है, अपनी समस्याओं का समाधान लेकर ही लौटे। जो उनके सोसल मीडया व गूगल से पता चलता है या समाज मे उनके नाम की चर्चा से। गौतम ऋषि अच्छे भविष्यवक्ता के साथ ही समाजसेवी व गौभक्त हैं। ये समाज सेवा व गौ सेवा के लिये एक मुहिम चला रहे अखिल भारतीय गुरुकुल एवं गौशाला अनुसंधान संस्थान जिसके संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।


