सपा प्रवक्ता गौरव चाचरा ने नेता जी की जयंती पर रक्त दान किया

सपा प्रवक्ता गौरव चाचरा ने नेता जी की जयंती पर रक्त दान किया

नोएडा। सपा प्रवक्ता गौरव चाचरा ने नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर रक्त दान किया। 
हमारे विशेष संवाददाता से बातचीत करते हुए गौरव चाचरा ने नेता जी को याद किया उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यो की बात कही कि कैसे नेता जी ने समाज में आपसी भाई चारा और सौहार्द बनाया था, पूरे जीवन भर जानता की सेवा की।

नेता जी मुलायम सिंह यादव ने अपना पूरा जीवन गरीब मजदूर किसान के सम्मान की लड़ाई करने में लगा दिया, नेताजी ने रक्षा मंत्री रहते हुए देश की फौज के लिए बहुत अहम फैसले लिए जिसका आज भी सभी लोग सम्मान करते है। 

नेताजी की जयंती पर हम उनको कोटि-कोटि नमन करते है। नेताजी की जयंती, हम सबके लिए ‘समाजवादी मूल्यों’ के प्रति अपने संकल्पों को दोहराने का ‘शपथ-दिवस’ होती है।