राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने किया संगठन विस्तार

राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने किया संगठन विस्तार

नोएडा। राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा संगठन विस्तार हेतु एक प्रेस वार्ता का आयोजन नोएडा मीडिया क्लब में किया गया जहां राष्ट्रीय व्यापार मंडल पदाधिकारियों द्वारा व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री के रूप में यशपाल भाटी , विक्रम सिंह धनखड़ गौतबुद्धनगर जिलाध्यक्ष, सुखराम नागर को महानगर अध्यक्ष जिला गौतमबुद्धनगर के लिए घोषित कर मनोनीत किया गया और उन्हें मनोनयन पत्र भी सौंपे गए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के. के. शर्मा ने नए पदाधिकारियों का व्यापार मंडल परिवार में शामिल होने पर स्वागत अभिनंदन किया और कहा कि संगठन आपसे उम्मीद करता है आप की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए व्यापारियों की मुखर आवाज बनकर उनकी समस्याओं के निदान में अपनी अहम भूमिका निभाने का काम करेगें और संगठन का विस्तार करते हुए समस्त क्षेत्र के व्यापारियों को जोड़ेंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का माला, पटका पहनाकर स्वागत किया।

वार्ता के दौरान संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के. के. शर्मा , राष्ट्रीय संस्थापक महामंत्री सुधीर कांत शर्मा , राष्ट्रीय संगठन महामंत्री चिन्मय भारद्वाज, राष्ट्रीय कोर्डिनेटर राकेश शर्मा, अनुशासन समिति प्रदेश अध्यक्ष विनित शर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रभारी पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रदीप चौधरी, पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष प्रवीण सेठी, मेरठ मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष बाल किशन गुप्ता, तरूनीमा श्रीवास्तव, बोबी त्यागी, समीर शर्मा ,अनिल शर्मा , हरि सिंह, सत्यवीर सिंह, धीरज धनखड़ उपस्थित रहें।