सदर एसडीएम ने शिविर लगा सुनी समस्यायें

सदर एसडीएम ने शिविर लगा सुनी समस्यायें

गाजीपुर बिरनो विकास खण्ड अन्तर्गत कहोतरी ग्राम पंचायत भवन पर आज लोक शिकायत निवारण शिविर का आयोजन सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा की मौजूदगी मे किया गया।

 शिविर में सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने लोगों की समस्याएं सुनीं एवं उनका समाधान किया। शिविर में कुल 32 शिकायतें आईं जिनमें अधिकांश बीपीएल कार्ड, राशन कार्ड एवं नाली जल निकासी बिजली , वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, आवास, विकलांग पेंशन संबंधित और कुछ गंभीर शिकायतें भी शामिल रहीं। ग्राम सभा में ग्रामीणों के द्वारा मुख्य रूप से शिकायत किया गया कि पूरे ग्राम सभा में जल निकासी की समस्या बनी हुई है जो भी नालियां है वह बजबजा रही है साथ ही ग्राम सभा में खेल का मैदान भी नहीं है इस पर ग्राम प्रधान को जब सदर एसडीएम खरी खोटी सुनाई तो ग्राम प्रधान ने धन की कमी बताकर पल्ला झाङ लिया और कहा की ग्राम पंचायत मे कही भी नाली निर्माण का नही होना समस्या है पर गङही पोखरी का नही होना भी समस्या है फिर नाली को कहा जोङा जाये।

सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने ग्रामीणों की शिकायत को सुनकर ग्राम प्रधान मेवा यादव व क्षेत्रीय लेखपाल ओंकार लाल के साथ मिलकर तत्काल जमीन को चिन्हित किया गया और मुआयना करने के साथ ही बताया कि खेल मैदान को चिन्हित कर लिया गया है ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा के तहत खेल भूमि को समतली करण करा दिया जाएगा। इस मौके पर सुरज पुत्र सत्यनारायण को लेखपाल द्वारा खतौनी वितरण भी किया गया। 

। इस दौरान सदर नायब तहसीलदार राहुल सिंह खंड विकास अधिकारी रणजीत राय कानूनगो जितेंद्र सिंह सप्लाई स्पेक्टर गोविंद सिंह क्षेत्रीय लेखपाल ओंकार लाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।