सद्भावना आदर्श इंटर कॉलेज में समीक्षा यादव ने जीता साइकिल

सद्भावना आदर्श इंटर कॉलेज में समीक्षा यादव ने जीता साइकिल

गाजीपुर बिरनो सदभावना आदर्श इण्टर कालेज बिरनो पर 74 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण व गीत संगीत कार्यक्रम के साथ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया ।

 सांस्कृतिक कार्यक्रम मे अव्वल छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया ।

सामान्य ज्ञान में पूरे विद्यालय में टॉप करने वाली समीक्षा यादव कक्षा 8 से साइकिल प्राप्त व दूसरे नंबर पर अंजली यादव कक्षा 7 से पंखा प्राप्त की और हर कक्षा से प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार के रुप में दिवाल घड़ी दिया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले को भी पुरस्कार दिया गया जिससे बच्चों को आगे बढ़ने की हौसला मिले । इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य

सुजीत सिंह यादव ने कहा कि विद्यालय परिवार छात्र छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ खेल और ज्ञान विज्ञान के माध्यम से परस्पर आगे बढ़ते रहने का संदेश देता है विद्यालय में अनुशासन के साथ ही व्यवहार कुशल नेतृत्व और बोलचाल को सहज और सरल बनाने का प्रयास किया जाता है हम अपने विद्यालय के सभी सम्मानित गुरुजनों और विद्यालय परिवार के अभिन्न अंग छात्र छात्राओं के अभिभावकों का आभार प्रकट करते हैं कि वह विद्यालय के कार्यक्रम में उपस्थित होकर विद्यालय के छात्र छात्राओं के मनोबल को ऊर्जा प्रदान करते हैं।

 इस मौके पर प्रबंधक परम ज्योति देवी ,मुख्य अतिथि मुरलीधर यादव पूर्व प्रधान, राम आलम सिंह, जसवंत सिंह, गुड्डू गुप्ता प्रधान प्रतिनिधि, राम अवतार यादव ,कल्पनाथ सिंह, नन्हक अंसारी, सरवन राजभर ,रोशन यादव ,शंकर साधु जी, रणधीर यादव, रतन आदि लोग उपस्थित रहे अध्यक्षता विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती परम ज्योति देवी व संचालन जयचंद कुमार ने किया।

ईस कार्यक्रम को सफल बनाने मे विद्यालय के सभी अध्यापक अनिल पांडेय ,पवन मिश्रा, बालेश्वर यादव, महेंद्र यादव ,रामप्रवेश यादव, उदय नाथ यादव ,जितेंद्र यादव ,अभिषेक, सर्वेश ,अनिल ,शुभम रविंदर यादव, राजू यादव, रंजना मैडम, प्रिया मैडम मौजूद रही।