संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान हुआ प्रारंभ

संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान हुआ प्रारंभ

गाजीपुर बिरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का उद्घाटन डॉ उमेश कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा किया गया।

 इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी उमेश कुमार ने कहा कि यह अभियान अक्टूबर माह तक सभी विभागों के संयुक्त प्रयास से चलाया जाएगा इस अभियान के जरिए संचारी रोगों विशेषकर दिमागी बुखार से संबंधित स्वास्थ्य शिक्षा जागरूकता तथा सामाजिक एवं व्यवहारिक परिवर्तन संचार रणनीति है जिसमें व्यक्तिगत साफ सफाई के साथ-साथ पर्यावरण साफ-सफाई द्वारा संचारी रोगों को नियंत्रण करना है इस मौके पर मुख्य रूप से बिरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ सी पी मिश्रा ,अरुण कुमार सिंह स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, प्रमोद कुमार यादव ,शंकर नारायण वर्मा ,अरुण कुमार शर्मा ,संजय सिंह, बृजेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।