भाजपा सपा बसपा, कांग्रेस, आप के प्रत्याशी पहुंचें नेताजी के दरवाजे

भाजपा सपा बसपा, कांग्रेस, आप के प्रत्याशी पहुंचें नेताजी के दरवाजे

 गाज़ीपुर नगर निकाय चुनाव में एक बार फिर से नेताजी के नाम से चर्चित जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरुण सिंह ने भाजपा ,सपा ,बसपा को अपना जरूरत समझा लिया है आप सोच रहे होंगे ऐसा क्यों क्योंकि एक मुकदमे में साढे 6 साल के बाद जेल से जमानत के बाद घर आए अरुण सिंह के स्वागत में हजारों चार पहिया वाहनों के साथ एक लंबा काफिला देखने को मिला था उस काफिले में सर्वदलीय लोग शामिल थे और तब से अरुण सिंह जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जन समस्याओं को लेकर अधिकारी कर्मचारियों और जिला अधिकारी सहित पुलिस अधीक्षक से भी मिलते रहते हैं काफी कयास लगाया जा रहा था कि अरुण सिंह बहुत जल्द बीजेपी में शामिल होंगे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस पर गरीब मजदूर सहित जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरण भी किया, विकलांगों को गतिशीलता सहायक यन्त्र जैसे - ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, सी.पी. चेयर, क्रचेज, वाकिंग स्टीक और वाकिंग फ्रेमध्रोलेटर्स वितरण किये। मुख्यमंत्री के जनपद आगमन पर बड़े-बड़े होर्डिंग बैनर लगाकर स्वागत करने में भी पीछे नहीं रहे हैं अरुण सिंह।

शायद यही कारण है कि जनता दर्शन में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचते भी है वह किसी एक वर्ग विशेष से भी नहीं बल्कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए रहते हैं ।

अब निकाय चुनाव में सत्ताधारी दल भाजपा की प्रत्याशी सरिता अग्रवाल के पति विनोद अग्रवाल, सपा प्रत्याशी दिनेश यादव, शरीफ इरानी आवास पर पहुंच कर समर्थन मांगे, बसपा प्रत्याशी संतोष चौहान के साथ मनोज विद्रोही ने मतदान से पहले ही नेताजी से मिलकर जनसमर्थन भी मांगा, कांग्रेस से बटुक नारायण मिश्रा के साथ कांग्रेस प्रत्याशी शतीख अहमद ने मिलकर समर्थन माँगा वही आप प्रत्याशी गोपाल वर्मा भी आवास पहुंच कर समर्थन मांगे। नगर पालिका सीट पर अरुण सिंह के समर्थकों की अच्छी खासी तादाद है अब देखना यह है कि जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरुण सिंह किसके सर पर अपना हाथ रख कर समर्थन देते हैं जबकि मात्र 1 दिन पूर्व राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों का जमावड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है। वही जमानिया नगर पंचायत में चेयरमैन और सभासद पद के कुछ ऐसे भी प्रत्याशी हैं जिन्होंने अपने होल्डिंग और बैनर पर नेताजी अरुण सिंह का फोटो लगाकर प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं -प्ता