सत्यम फैशन इंस्टिट्यूट, नोएडा द्वारा अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का हुआ आयोजन
नोएडा: सत्यम फैशन इंस्टिट्यूट, नोएडा, अपने शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के लिए 17 मई से 22 मई 2025 तक एक सप्ताहीय अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) "शोध में एआई टूल्स का उपयोग" विषय पर आयोजित कर रहा है। यह कार्यक्रम ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ रिसर्चर्स के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों एवं टूल्स से परिचित कराना है, ताकि वे अपने शोध कार्य को अधिक प्रभावशाली, गुणवत्तापूर्ण और समयानुकूल बना सकें। कार्यक्रम में डॉ. पूजा आहूजा गुप्ता (डायरेक्टर, ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ रिसर्चर्स) मुख्य वक्ता के रूप में अपनी विशेषज्ञता साझा करेंगी।

प्रमुख आकर्षण:
एआई का परिचय और शैक्षणिक शोध में इसकी भूमिका, साहित्य समीक्षा, रेफरेंस मैनेजमेंट, और शोध डिजाइन के लिए एआई टूल्स का उपयोग डेटा विश्लेषण हेतु नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP) और मशीन लर्निंग (ML), शोध लेखन, प्लैगरिज्म डिटेक्शन और प्रकाशन में एआई का योगदान, एआई के नैतिक पहलू, भविष्य की प्रवृत्तियाँ और प्रायोगिक कार्यशाला, इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए फैकल्टी सदस्य, शोधार्थी और स्नातकोत्तर विद्यार्थी पात्र हैं। पंजीकरण के लिए प्रतिभागियों को 150 रुपये का शुल्क देना होगा। सभी सत्र सत्यं फैशन इंस्टिट्यूट, नोएडा परिसर में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक आयोजित होंगे।

यह कार्यक्रम शिक्षाविदों के लिए शोध के क्षेत्र में एआई के उपयोग को समझने और अपनाने का एक अनूठा अवसर है।


