सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में मतदान कार्मिकों का द्वितीय रैंडमाइजेशन हुआ संपन्न
गौतम बुद्ध नगर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को जनपद में सकुशल संपन्न करने के उद्देश्य से आज सामान्य प्रेक्षक सिमरनदीप सिंह एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा की उपस्थिति में एन.आई.सी में मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद की तीनों विधानसभा में लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु 1852 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 1852 पोलिंग बूथों के लिए मतदान कार्मिकों की तैनाती 10 प्रतिशत आरक्षित सहित पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी और तृतीय मतदान अधिकारी की कुल 2038 पोलिंग पार्टी बनाई गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कार्मिकों को निर्देशित किया कि वे निर्वाचन प्रक्रिया व ईवीएम की सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण की जानकारी प्राप्त कर ले। और सभी मतदान कार्मिक प्रशिक्षण स्थल पर समय से पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त करे तथा सभी प्रपत्रों का गंभीरता पूर्वक अध्ययन करके जनपद में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सुरक्षित चुनाव संपन्न कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह, लाइजन अधिकारी उत्सव शर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पवन मंगल, जिला मनोरंजन कर अधिकारी जेपी चंद, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अंकुर वाचूका एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


