भारी उद्योग मंत्रालय एवं फीवा की इलेक्ट्रिक वीकल्स सेमीनार संपन्न
गुरूग्राम/मानेसर: ईवी ड्रायविंग के माध्यम से भारत सरकार के "ग्रीन मोबिलिटी मिशन"की एक सफलतम सेमीनार आईसीएटी और पाॅलिसी टाइम्स चैम्बर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में 29 मार्च को आईसीएटी कन्वेंशन सेंटर -2 मानेसर (गुरुग्राम) में संपन्न हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन व स्वागत संबोधन के साथ सौरभ दलेला, डायरेक्टर आईसीएटी व बिशेष संबोधन सुधेन्दु जे सिन्हा, सलाहकार नीति आयोग (इंफ्रास्ट्रक्चर कनेक्टिविटी - ट्रांसपोर्ट एंड इलैक्ट्रिक मोबिलिटी) और उद्घाटन संबोधन रजनीश सिंह, डायरेक्टर मिनिस्ट्री ऑफ हैवी इंडस्ट्रीज (भारत सरकार) ने किया तो वहीं सेमीनार का बखूबी संचालन व संयोजन मिस्टर अकरम हक, डायरेक्टर जनरल, पाॅलिसी टाइम्स चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने किया।
सेमीनार के पहले सत्र में आकाश पासे, विन्नी मेहता, राजीव बुद्धराजा, अभिषेक बंसल आदि प्रमुख वक्ताओं ने ईवी पाॅलिसी और स्कीम्स (फेम व पीएलआई) के प्रभावों पर चर्चा की।

इस सत्र का संचालन डा देब मुखर्जी ने किया।
अंतिम सत्र में सीए धुब्र अग्रवाल चेयरमैन गवर्निंग काउंसिल-फीवा, मिस मीनू सरावगी, दीपक जैन, प्रवीण कुमार सूद,सीबी रमेसन,मिस नेहाल गुप्ता आदि प्रमुख वक्ताओं ने भारत के ईवी के संदर्भ में वर्तमान और भविष्य के रोडमेप पर विस्तृत चर्चा की। इस सत्र का बखूबी संचालन यशपाल सच्चर,वाइस प्रेसिडेंट, काॅरपोरेट अफेयर्स,अशोक लीलैंड ने किया।
ग्रीन मोबिलिटी मिशन की महती सेमीनार के अंत में, डायरेक्टर जनरल, पाॅलिसी टाइम्स चैम्बर ऑफ कॉमर्स, मिस्टर अकरम हक ने डॉ.राजीव मिश्रा नेशनल प्रेसिडेंट-फीवा एवं सभी आंगतुकों व अतिथियों तथा मीडिया कर्मियों का शुक्रिया अदा किया।


