मुख्यमंत्री योगी का अभियान मिशन शस्क्ति को महिलाओ तक पहुँचाने के लिए हुई गोष्ठी

मुख्यमंत्री योगी का अभियान मिशन शस्क्ति को महिलाओ तक पहुँचाने के लिए  हुई गोष्ठी

नोएडा। नारी सुरक्षा - नारी सम्मान, नारी स्वालंबन के लिए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मिशन शस्क्ति को महिलाओ तक पहुँचाने के लिए नारी, प्रगति सोशल, फाउंडेशन ने अपना लक्ष्य बनाते हुए "परियोजना मायका" के तहत उत्तर प्रदेश महिला कल्याण विभाग, डिस्ट्रिक प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी, डीसीपी महिला सुरक्षा के सहयोग से नोएडा पुलिस महिला सुरक्षा थाना टीम द्वारा एक साथ एक ही मंच पर आलोक सिंह के स्कूल रॉयल स्कूल गढ़ी चौखंडी‌ सेक्टर 68 नोएडा में महिलाओं को सरकार की सभी योजनाओं को सुनीता रामधारी जिला समन्वयक द्वारा विस्तार से समझाया गया।

नोएडा पुलिस महिला सुरक्षा थाना टीम की सब इंस्पेक्टर रेखा चौधरी द्वारा महिलाओ की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर्स, एवम सभी सुरक्षा संबंधित जानकारीयो से अवगत कराया।

महिला कल्याण विभाग टीम एवम नोएडा पुलिस महिला सुरक्षा थाना कांस्टेबल द्वारा महिलाओ को पंपलेट भी बांटे गए। महिलाओ ने महिला कल्याण विभाग एवम पुलिस महिला सुरक्षा थाना को अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया लड़कियों ने कार्यशाला समापन के बाद सब इंस्पेक्टर रेखा चौधरी के साथ फोटो खिंचवाया और नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन को बताया कि अब हम डरेगे नही।

नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन से संस्थापक मिनाक्षी त्यागी, निदेशक वनिता भट्ट सोपोरी, प्रतिमा तिवारी, विक्रम सेठ, नीरू भान ने महिला कल्याण विभाग के डिस्ट्रिक प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी, नोएडा पुलिस महिला सुरक्षा थाना से सब- इंस्पेक्टर रेखा चौधरी, सुनीता रामधारी जिला समन्वयक स्कूल के निदेशक आलोक का  सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया।