महर्षि विद्या मंदिर में हुआ शरद उत्सव 2024 का आयोजन
नोएडा। महर्षि विद्या मंदिर, नोएडा 36 में शरद उत्सव 2024 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. वीना बहुगुणा के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु पूजन एवं दीप प्रज्वलन से किया गया।

इस आयोजन के मुख्य अतिथि बी.एम. जैन और सी.डी. शर्मा रहे, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, जैसे नृत्य, संगीत और नाटक प्रस्तुत किए गए।

विभिन्न सदनों द्वारा खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी बच्चों ने उत्साह और लगन के साथ भाग लिया। सभी ने इस कार्यक्रम को पूरे उत्साह और आनंद के साथ अनुभव किया, जिससे यह आयोजन सभी के लिए यादगार बन गया।


