निर्जला एकादशी के अवसर पर किया गया शरबत वितरण
नोएडा। निर्जला एकादशी के पावन पर्व जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था द्वारा राह चलते लोगो को शरबत वितरण किया गया कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने नोएडा के ग्राम अगाहपुर मैन दादरी मार्ग पर शरबत वितरण किया।
अनमोल सहगल ने बताया कि आस्था के पावन पर्व निर्जला एकादशी पर संस्था यह कार्यक्रम पिछले कई वर्षो से निरंतर करती आ रही है जिसका महत्व है तपती भीषण गर्मी में लोगो को प्यास से राहत पहुंचाना,इस दौरान कार्यक्रम के अनुसार लगभग 1000-1200 लोगो ने शरबत का आनंद लिया।
इस मौके पर दीपांशु शर्मा (संस्थापक), मनीष पांडेय, आर्यन शुक्ला, तुषार गुप्ता, मनीष राणा, हैप्पी पंडित, निखिल रेक्सवाल, निशु उपाध्याय, आशीष शर्मा, अमित सिंह, इशांत शर्मा, मोहित कुमार, कार्तिक शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


