ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, पुलिस शिनाख्त में जुटी
गाज़ीपुर- नोनहरा थाना क्षेत्र के शकरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार की शाम 6:30 बजे पैसेंजर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति का मौके पर मौत हो गई। 35 वर्षीय व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ट्रेन से कटने की वजह से उसका शरीर दो टुकड़े में बंट गया। पैसेंजर बनारस से बलिया जा रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रैक से हटाया और शिनाख्त करने में जुट गई है।


