नोएडा स्टेडियम में लगी सिल्क एक्सपो रो रहे हैं आए दुकानदार
नोएडा। सेक्टर 21ए स्थित नोएड़ा स्टेडियम में सिल्क एक्सपो के नाम से एक प्रदर्शनी लगी हुई है। प्रचार प्रसार की व्यवस्था न होने के कारण तथा मंदी के इस दौर में एक्सपो में आए दूरदराज के दुकानदारों की सेल न होने पर उनमें मायूसी छाई हुई है।
गौरतलब है कि मंदी, महंगाई के कारण सभी उत्पादन महंगे हो चुके हैं। महंगाई के इस दौर में आम व्यक्ति को गुजारा करना मुश्किल हो रहा है वहीं नोएडा स्टेडियम में लगी सिल्क एक्सपो में प्रदेश के तमाम जिलों से अपना उत्पाद लेकर आए दुकानदार प्रदर्शनी का हिस्सा बने हैं। सिल्क एक्सपो में शहर वासियों के न पहुंचने पर प्रदर्शनी में मौजूद दुकानदारों की सेल नहीं हो पा रही है पूरे दिन मोबाइल पर टाइम पास कर शाम तक उनके चेहरे पर उदासी आ जाती है। इस एक्सपो में दुकानदार द्वारा हिस्सेदारी करने पर उन्हें खासा निराशा हो रही है, वे नोएडा आकर पछता रहे हैं। आये दुकानदार निर्धारित किराया निकालने में भी असमर्थ हो रहे हैं।
वहीं यह भी पता चला है कि सिल्क एक्सपो के संचालक ने प्राधिकरण द्वारा आवंटित भूमि से ज्यादा भूमि पर अवैध तरीके से दुकान लगाई है। प्राधिकरण के अधिकारी इस विषय में जांच कर संचालकों पर कार्रवाई कर सकते हैं। प्रदर्शनी के संचालकों में अनुभव की कमी महसूस की जा रही है जिसके कारण बाहर से आए दुकानदारों को भारी नुकसान हो रहा है।


