श्री जगन्नाथ समिति कर रही भव्य तैयारी, धूम धाम से निकलेगी प्रभु श्री जगन्नाथ रथ यात्रा 

श्री जगन्नाथ समिति कर रही भव्य तैयारी, धूम धाम से निकलेगी प्रभु श्री जगन्नाथ रथ यात्रा 

नोएडा। सेक्टर 121 स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में प्रभु श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारी जोरो से चल रही है। समिति के उपाध्यक्ष प्रमोद बहल ने बताया की अबकी बार प्रभु श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकलेगी, जिसकी तैयारी श्री जगन्नाथ समिति द्वारा जोरो से की जा रही है।

प्रभु जगन्नाथ जी का भव्य रथ की ऊंचाई 22 फुट, चौड़ाई 18 फुट और लंबाई 24 फुट की होंगी। जिसे बनाने के लिए उड़ीसा से कारीगर आए हुए है। 11 जून को देव स् स्नान पूर्णिमा है। इस दिन प्रभु श्री जगन्नाथ, प्रभु बलदेव और बहन सुभद्रा जी का स्नान पूर्णिमा होगा। जिसमें भगवान 13 दिन के लिए भक्तों को दर्शन नहीं देंगे। देवलोक में दर्शन देंगे, 26 तारीख को नेत्र उत्सव होगा और 27 जून को प्रभु जगन्नाथ जी भगवत  में अपने मौसा केघर जाएंगे उसके बाद 5 जुलाई को अपने घर वापस आयेंगे।