शुभांगी सहगल ने योगासन स्पोर्ट्स में जीता स्वर्ण पदक
नोएडा। सेक्टर 36 निवासी लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा शुभांगी सहगल ने 10 अगस्त 2024 को उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित सब जूनियर वर्ग में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन दिल्ली एनसीआर जोन में स्वर्ण पदक जीत कर शहर का नाम रोशन किया।


