आईआईए नोएडा की प्रथम कार्यकारी समिति की बैठक संपन

आईआईए नोएडा की प्रथम कार्यकारी समिति की बैठक संपन

नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उद्यमियों ने हरीश बंसल चीफ इंजीनियर यूपीपीसीएल से बिजली की हो रही समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी और आईआईए नोएडा के अध्यक्ष नवीन गुप्ता कि अध्यक्षता में इन सब विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। सचिव साहिल कुमार ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

पिछली बैठक के बाद 30 जुलाई, 2024 को डीएम कार्यालय में उद्यम बंधु की एक बैठक हुई, जिसमें नवीन गुप्ता ने स्थानीय मुद्दों की जानकारी दी थी। समस्याओं में सेक्टर 50 में यातायात जाम, सेक्टर 76 में झुग्गी-झोपड़ी, फेज-2 नोएडा में अतिक्रमण, और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सरकारी प्लॉट्स शामिल थीं। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया था।

सदस्यता और वृद्धि पर चर्चा: अध्यक्ष ने पत्रिका और डायरेक्टरी पर चर्चा की, जिसमें प्रत्येक सदस्य को विज्ञापन देने का अवसर मिलेगा। MSME व्यवसाय बैठक का भी प्रस्ताव रखा गया।

ओपन हाउस चर्चा: सभी EC सदस्यों से विचार और फीडबैक प्राप्त किया गया। बिजली से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई, जिसमें पावर कट, बिजली की ट्रिपिंग, और पावर लोड की वृद्धि शामिल थी। बंसल ने उद्यमियों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल ने मुख्य अतिथि और अन्य को धन्यवाद दिया। बैठक राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुई।