बच्चों के लिए स्वतंत्र वीर वीर सावरकर फिल्म की हुई स्पेशल स्क्रीनिंग
आरूणी संस्कार केंद्र ने आज भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों के लिए स्वतंत्र वीर वीर सावरकर फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग कराई बच्चों ने वार्ता में बताया कि रणदीप हुड्डा ने फिल्म में बहुत मेहनत की है और वीर सावरकर के चरित्र को जीया है और उन्होंने वीर सावरकर को बहुत नजदीक से समझा उनके बलिदान को जाना।

संस्कार केंद्र के संस्थापक मयंक हिंदू ने बताया की बच्चे वीर सावरकर को वीर क्यों कहते हैं यह समझे ब्रिटिश सरकार क्यों उनसे घबराती थीं यह जान बलिदान को समझें और किसी भी नकारात्मक प्रचार को समझे और सत्यता को जाने इस उद्देश्य के साथ इस फिल्म का प्रदर्शन किया गया है बच्चों के मध्य कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय शंकर तिवारी और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सनातनी मुस्लिम बंधु श्री फैज खान बलोच लिब्रेशन फ्रंट के मीर यार और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता मणि मित्तल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


