स्प्रिंग मीडोज़ क्रिकेट क्लब ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 3000 गिलास शरबत वितरित कर लोगों को गर्मी से दी राहत
ग्रेटर नोएडा वेस्ट। स्प्रिंग मीडोज़ क्रिकेट क्लब द्वारा समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए हाल ही में शरबत वितरण अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम स्प्रिंग मीडोज़ सोसाइटी, टेकज़ोन 4, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पास संपन्न हुआ।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी में राहगीरों और आम लोगों को ठंडा पेय उपलब्ध कराकर थोड़ी राहत देना था। इस दौरान करीब 3000 गिलास शरबत वितरित किए गए।
स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने क्लब की इस पहल की सराहना की और इसे एक सकारात्मक सामाजिक प्रयास बताया।
स्प्रिंग मीडोज़ क्रिकेट क्लब भविष्य में भी समाज कल्याण के लिए इस प्रकार की गतिविधियाँ करता रहेगा।


