विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाए मॉडल, अतिथियों ने खूब सराहा
नोएडा। सेक्टर-68 गढ़ी चौखंडी स्थित श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज (एसकेआईसी) में एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। HOPE FOUNDATION के सौजन्य और OPTUM के सहयोग से आयोजित प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, रचनात्मकता और प्रयोगात्मक क्षमता विकसित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर प्रबंधन प्रभारी राजनारायण यादव ने किया।

प्रदर्शनी में छात्रों ने जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, ग्लोबल वार्मिंग, ज्वालामुखी, स्वेज नहर, धूमकेतु, पशुपालन तथा ग्रामीण एवं गरीब आदिवासी समुदायों से जुड़े विषयों पर मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने मॉडल की कार्यप्रणाली और महत्व की जानकारी प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकों व अतिथियों को दी।

राजनारायण यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के विकास में सहायक हैं वहीं प्रधानाचार्या पूनम ने कहा कि आज छात्र- छात्राएं किताबों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विज्ञान में भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। अतिथियों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


