अतुलाशा विद्यालय के छात्रों ने मनाया ‘अपनापन दिवस’

अतुलाशा विद्यालय के छात्रों ने मनाया ‘अपनापन दिवस’

नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर और रितनंद बलवेद एजुकेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा अतुल चौहान के जन्मदिन के उपलक्ष में ‘‘अपनापन दिवस’’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एमिटी हयुमिनिटी फांउडेशन द्वारा वंचित बालकों के लिए संचालित किये जा रहे विद्यालय अतुलाशा के छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुती दी। इस कार्यक्रम का प्रारंभ एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर और रितनंद बलवेद एजुकेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा अतुल चौहान, एमिटी हयूमिनिटी फांउडेशन की चेयरपरसन श्रीमती पूजा चौहान और एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने अतुलाशा के छात्रों के साथ हवन करके किया।

एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर और रितनंद बलवेद एजुकेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा अतुल चौहान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वर पर विश्वास रखने वाले व्यक्तियों की ईश्वर सदैव सहायता करते है। आपने जिस उर्जा के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, उन कार्यक्रमों ने हम सभी को प्रभावित किया है। जीवन में इसी प्रकार महेनत से कार्य करेगें तो अवश्य सफल होगें। आज अतुलाशा के साथ नवाचार, खेल, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं आदि में अपने कार्यो से हम सभी का नाम रौशन कर रहे है। जीवन मे कभी भी अपने अभिभावकों के संघर्ष को नही भूलना क्योकी उन्होनें आप सभी की सफलता के लिए बहुत त्याग किया है। आपको सफल बनाने के लिए हमारी तरफ से हर संभव सहायता प्रदान की जायेगी।

एमिटी हयूमिनिटी फांउडेशन की चेयरपरसन श्रीमती पूजा चौहान ने कहा कि अतुलाशा मे ंहम युवा छात्रों को ज्ञान और कौशल से विकसित करके सशक्त व सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि हमारे प्रयासों से एक कुशल छात्र का निर्माण होगा जो अपने कार्यो से राष्ट्र निर्माण में सहायक होगा। हम एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा अशोक कुमार चौहान के मिशन जिसमें छात्र को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना पर कार्य कर रहे है।

इस अपनेपन दिवस कार्यक्रम में अतुलाशा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती तरूणा अरोरा ने सभी का स्वागत किया । अतुलाशा के छात्र कृष को स्क्रैप से ब्लूटूथ स्पीकर का निर्माण करने, छात्र हैदर को राष्ट्रीय स्तर की फूटबाल चैपियनशिप जीतने के लिए और छात्र रिषभ को ढोल बजाना सीखने के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने स्वागत गीत, संस्कृत मंत्रो का उच्चारण और भांगडा नृत्य प्रस्तुत किया।

एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित अपनेपन दिवस कार्यक्रम के द्वितीय भाग में एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर डा अतुल चौहान एंव एमिटी के कर्मचारियों और अधिकारियों के मध्य संवाद सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों सहित एमिटी हयूमिनिटी फांउडेशन की चेयरपरसन श्रीमती पूजा चौहान, एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश की वाइस चंासलर डा बलविंदर शुक्ला, प्रशासनिक विभाग के वरिष्ठ अध्यक्ष मेजर जनरल जे पी सिंह आदि उपस्थित थे।