बिरनो थाना परिसर में थप्पड़ कांड के बाद चर्चा में आए प्रधान सुरेश सिंह यादव के पिता का निधन
गाज़ीपुर बिरनो विकासखंड अंतर्गत चकताजुद्दीन ग्राम पंचायत के चर्चित ग्राम प्रधान सुरेश सिंह यादव के पिता का निधन।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान सुरेश सिंह यादव के पिता शंकर सिंह यादव को हार्ट की समस्या थी अभी वह 70 वर्ष के थे बीते दिनों उनकी तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल गाजीपुर में भर्ती कराया गया था वही इलाज के दौरान आज सोमवार को देर शाम उनकी मौत हो गई इसकी सूचना मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है शंकर सिंह यादव के दो पुत्र हैं जिसमें एक ग्राम प्रधान सुरेश सिंह यादव और दूसरे रमेश यादव है जो मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
वही ग्राम प्रधान सुरेश सिंह यादव अभी हाल ही में बिरनो थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा के साथ थप्पड़ कांड के बाद चर्चा में आए थे।


