स्वदेशी जागरण मंच ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

स्वदेशी जागरण मंच ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

नोएडा। स्वदेशी जागरण मंच नोएडा द्वारा चौधरी फार्म हाउस बरौला सेक्टर 49 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नोएडा श्रीमती विमला बाथम जी रही विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीश कोटनाला, एसीपी महिला गौतम बुध नगर सौम्या सिंह महिला थाना अध्यक्ष किरण, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रज्ञा पाठक भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी, योगेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र नंदा रहे।   

विमल बाथम ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी महिलाओं से कहा कि अब महिलाएं अबला नहीं है महिलाएं समाज में बराबर की भागीदारी निभा रहे हैं और सरकार भी महिलाओं को आगे लाने के लिए पूरी प्रयासरत है इसलिए मेरा निवेदन है कि आप सब आत्मनिर्भर होकर समाज में बराबर की भूमिका में अपने आप को स्थापित रखें एसीपी महिला सौम्या सिंह ने सौम्या सिंह एवम  महिला थानाध्यक्ष किरन ने बड़े विस्तार से महिलाओं की सुरक्षा के बारे में सरकार द्वारा महिला सुरक्षा की पूरी जानकारी दी एवं सभी से कहा कि किसी भी परेशानी में 112 एवं 1090 पर अवश्य पुलिस को सूचित करें किसी भी तरह की दुर्व्यवहार एवं अन्य घटनाओं में दुर्घटनाओं में घबराएं नहीं और पुलिस को इसकी सूचना जरूर दें।

कार्यक्रम के दौरान गिरीश ने कोटनाला ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया तथा आने वाले समय में विधानसभा एवम लोकसभा में 33 प्रतिशत महिला जनप्रतिनिधियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का जिक्र किया वही प्रज्ञा पाठक एवं शारदा चतुर्वेदी ने सभी महिलाओं से एकजुट होकर अपनी समस्याओं के प्रति जागरूक रहने की अपील की  कार्यक्रम के संयोजक श्रीमती मनोज शर्मा ने सभी का धन्यवाद एवम आभार प्रकट किया एवम सभी से स्वदेशी को बढ़ावा देने का निवेदन किया ।

मंच का संचालन वंदना शर्मा ने किया, कार्यक्रम के विषेश सहयोगी अर्चना त्यागी आरती कवि अंजू चौहान ,बंदना शर्मा रेखा चौहान रेनू बाला शर्मा रजनी सिंह सीमा पटेल, पुनम चौहान मधु पूर्णिमा, मीनाक्षी उपाध्याय सुनीता नयाल आदि के  साथ ममता शर्मा, पुष्पा त्यागी, पूजा पुंडीर, अर्चना मिश्रा, तारकेश्वरी पराशर, ज्योति,चांदतारा, रेखा ,दया, कौशल ,शशिपाल शर्मा गोविंद कोरंगा, श्याम सिंह आदि सहित 100 अधिक महिला उपस्थित रहे।